जानें क्यों दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, ‘आपको अकेला नहीं छोड़ा जा सकता’नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लगता है आजकल अपने अभिनेता पति रणवीर सिंह से फैशन टिप्स ले रही हैं। हाल ही में उन्हें एक म्यूजिक अवार्ड्स में देखा गया, इस मौके पर उनकी ड्रेस और पोज देखकर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया हैl जो उनके फैन्स का ध्यान आकर्षित कर गया हैं।इंस्टाग्राम पर अपने रेड कार्पेट लुक को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘बलमा बलमा... फैशन का है ये बलमा!!! करना ही पड़ा!’ इसमें दीपिका पादुकोण को ब्लैक आउटफिट और ब्लैक हील्स पहने देखा जा सकता हैं। रणवीर ने एक तस्वीर पर कमेंट किया है, ‘आपको अकेला नहीं छोड़ा जा सकताl’दीपिका ने इवेंट में मेक इट लार्ज अवार्ड जीता। वह मंगलवार को आयोजित फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स में भी एक काले रंग की ड्रेस में नजर आई थीं, जहां उन्हें पावरफुल परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दीपिका की पिछले महीने फिल्म छपाक रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने मालती नाम की एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई थी।यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थींl दीपिका को अब कबीर खान की फिल्म ’83’ में रणवीर के साथ काम करते देखा जाएगा। उन्होंने हाल ही में फिल्म से क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी देव के तौर पर अपना पहला लुक शेयर किया। फोटो दीपिका ने सोशल मीडिया पर साझा किया हैl इसमें वह एक बॉब हेयरकट रखे हुए है और स्कर्ट के साथ एक काले पोलो-नेक में दिखाई दे रही है।उनके साथ रणवीर भी है, जो अपने ऑनस्क्रीन लुक में हैl इसमें उन्होंने टीम इंडिया का ऑफिसियल ब्लेज़र, मूंछ और घुंघराले बालों के साथ देखा जा सकता है। 83 फिल्म कपिल देव की कप्तानी में भारत के विश्वकप जीतने पर आधारित फिल्म हैंl जब 1983 में मेन इन ब्लू ने पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीता था और इसके लिए फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनेवाली है।Posted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran February 20, 2020 16:29 UTC