जानिए प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर उनसे क्या कहा ? नई दिल्ली, जेएनएन। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट कर कहा है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हिम्मत दिखाई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में लिखा, 'ऐसा साहस कुछ ही लोगों में होता है जैसा आपने कर दिखाया, आपके निर्णय के प्रति गहरा सम्मान।'Few have the courage that you do @rahulgandhi. Deepest respect for your decision. I owe the country and my organisation a debt of tremendous gratitude and love. Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/WWGYt5YG4V — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2019राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले पर किसी किंतु-परंतु की गुंजाइश खत्म करने के लिए बुधवार को पहले अपना इस्तीफा ट्वीट के जरिये सार्वजनिक किया। इसके घंटे भर बाद ही उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस अध्यक्ष का पदनाम भी हटा लिया। राहुल ने 25 मई को ही चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे कार्यसमिति ने ठुकरा दिया था।Posted By: Shashank Pandey
Source: Dainik Jagran July 04, 2019 03:46 UTC