जागरण में बही भक्ति की बयार - News Summed Up

जागरण में बही भक्ति की बयार


मोहित भगत एवं सैन परिवार की ओर से रोहटा गांव में बाबा मोहन राम का विशाल भंडारा और जागरण का आयोजन कराया गया।भजन गायक चौधरी सोवित साहरण मल्लापुरिया ने अपनी टीम के साथ बाबा के भजनों को प्रस्तुत किया। प्रिंस झांकी आर्ट्स द्वारा आयोजित श्रीराधा-कृष्ण, सुदामा, शिव-पार्वती, महाकाली की झांकी को देखकर भक्तजन गदगद हो गए। राहुल सैनी ने कृष्ण की छवि में नृत्य करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में देवेंद्र कौशिक, सोनू शर्मा, कृष्णा गुप्ता, अनिल सागर, ललित सैन, बिल्लू सैन, आदेश राठौर, राजा आदि रहे।


Source: Dainik Jagran January 13, 2022 13:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */