जहीर खान ने बताया क्यों विराट कोहली और सौरव गांगुली की कप्तानी में है समानता - News Summed Up

जहीर खान ने बताया क्यों विराट कोहली और सौरव गांगुली की कप्तानी में है समानता


नई दिल्ली। India vs South Africa test series 2019: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने कहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम के पास विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। जहीर ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले कहा कि भारत में यह तेज गेंदबाज बनने का सही समय है। बुमराह, शमी, इशांत, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी ने इस बात को साबित किया है कि भारतीय टीम इस समय गेंदबाजी में पावरहाउस बन गई है।बायें हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा कि एक गेंदबाज के तौर पर मुझे काफी खुशी होती है और मैं उम्मीद करता हूं कि यह लोग इसी तरह मेहनत करना जारी रखेंगे और अपनी लय को बनाए रखेंगे जिसके कारण इन्हें यह परिणाम मिले हैं। भारत टेस्ट में इस समय नंबर-एक टीम है और इसका काफी हद तक श्रेय टीम के कप्तान कोहली के टेस्ट क्रिकेट के प्रति प्यार और सम्मान को जाता है। जहीर उन खिलाडि़यों में से रहे हैं जो गांगुली, धौनी और कोहली (आइपीएल) की कप्तानी में खेल चुके हैं।जहीर का मानना है कि कोहली कप्तान के तौर पर काफी हद तक गांगुली से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि गांगुली ने हमें विश्वास दिलाया था कि हम विदेशों में भी जीत सकते हैं और हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। धौनी मुश्किल परिस्थतियों में शांत रहते थे लेकिन उनकी मानसिकता आक्रामक थी। हमने उनकी कप्तानी में विश्व कप जीता, इसलिए उनकी कप्तानी में खेलना बेहद खास है।विराट काफी हद तक गांगुली की तरह हैं, वह अपने फैसलों में काफी बोल्ड हैं और हमेशा टीम को प्रेरित करते रहते हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी फॉर्म भी उनकी कप्तानी में दिखती है। मैं चाहता हूं कि वह एक दिन विश्व कप जीतें। बुमराह के बारे में जहीर ने कहा कि मैंने बुमराह को तब से देखा है जब वह काफी युवा थे। मुंबई इंडियंस के साथ शुरुआती दिनों में वह बेहद प्रतिभाशाली है और मैं इस बात से खुश हूं कि वह बीते वर्षो में काफी परिपक्व हुए हैं और अपनी टीम के लिए उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Sanjay Savernअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 28, 2019 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */