Hindi NewsLocalRajasthanChuruHospitalized In Critical Condition, Had A Fight With Wifeजहरीला पदार्थ पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पत्नी के साथ हुआ था झगड़ाचूरू के लेखू का बास गांव में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद गुस्से में पति ने जहरीला पदार्थ पी लिया।चूरू के लेखू का बास गांव में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद गुस्से में पति ने जहरीला पदार्थ पी लिया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर गंभीर हालत में परिजन युवक को लेकर गर्वमेंट डीबी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर मामले की ली।अस्पताल में परिजनों ने बताया कि विनोद मेघवाल और उसकी पत्नी के बीच गुरूवार शाम को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर अचानक विनोद ने अनाज में डालने वाला जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों उसे लेकर गर्वमेंट डीबी अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
Source: Dainik Bhaskar September 23, 2022 13:11 UTC