जल संरक्षण की पहल : चेत जाएं अभी, वरना आने वाले दिनों में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेंगे - News Summed Up

जल संरक्षण की पहल : चेत जाएं अभी, वरना आने वाले दिनों में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेंगे


वाराणसी, जेएनएन। अब चेत जाएं वरना बूंद-बूंद पानी के लिए आप तरस जाएंगे। यह सिर्फ कोरी बातें नहीं हैं। इसके स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं। बीते वर्ष मानसून बाद जब भूजल स्तर की माप की गई तो जिले के आठ ब्लाक में से दो ब्लाक आराजी लाइन व हरहुआ डार्क जोन में चले गए जबकि अन्य ब्लाकों में भूजल स्तर चेतावनी बिंदू पर है। दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। हैंडपंप व कुएं सूख गए हैं। गहरी बो¨रग भी पानी छोड़ने लगी है। ट्यूबवेल व नलकूप भी पानी उगलना बंद कर दिया है। चूंकि जल ही जीवन है, इसलिए जल संकट को अभी से महसूस करते हुए भावी पीढ़ी के जीवन को बचा लें। इसके लिए करना कुछ नहीं है। सिर्फ 'दैनिक जागरण' के आधा गिलास पानी के कान्सेप्ट को समझना है जिसमें पानी की बर्बादी को रोकने का संकल्प छिपा है। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाएं।ब्लाकवार भूजल स्तर आराजी लाइन : 17.23-11.29 पिंडरा : 16.40-12.40 हरहुआ : 15.43-11.40 काशी विद्यापीठ : 14.15-10.36 सेवापुरी : 12.84-8.82 चिरईगांव : 12.04-8.85 बड़ागांव : 11.44-9.22 चोलापुर : 9.62-6.78 (नोट : ये आंकड़े मीटर में हैं)पानी की बर्बादी पर करें शिकायत -जलकल कंट्रोल रूम 8935000976'दैनिक जागरण' आपके साथ यदि आप जल बचाने के लिए अभिनव पहल कर रहे हैं तो दैनिक जागरण से वाट्स एप नंबर 7705994433 व मेल varanasi@vns.jagran.com पर साझा कर सकते हैं। इस पते पर पानी बर्बादी की फोटो भी साझा कर सकते हैं। समस्या को जलकल विभाग के माध्यम से निस्तारित कराने की कोशिश की जाएगी।जलकल रोकेगा पानी की बर्बादी पानी की बर्बादी रोकने के लिए 'दैनिक जागरण' ने 'आधा गिलास पानी' के तहत एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है जो सराहनीय है। जलकल विभाग भी पानी की बर्बादी को रोकने के लिए संकल्पित है और जागरण के अभियान के साथ जुड़कर इसे आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित भी है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए जलकल विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का निदान करेगी। पानी जीवन के लिए जरूरी है, इसलिए हम सबको इसकी बर्बादी रोकने के लिए सजग रहना होगा। यदि कहीं कोई नियमित रूप से पानी की बर्बादी करता है और विभाग के संज्ञान में शिकायत आती है तो संबंधित के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल यानी एनजीटी के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। नीरज गौड़, महाप्रबंधक, जलकलपानी बर्बादी पर यह है जुर्माना -वाहनों की धुलाई : 500 रुपये -नदी, तालाब, कुंड समेत जल स्रोत में अपशिष्ट फेंकने पर : 500 रुपये -अनधिकृत पानी बहना : 1000 रुपयेहोटल सूर्या में 'दैनिक जागरण' ने किया जागरूक 'आधा गिलास पानी' अभियान के तहत 'दैनिक जागरण' ने सोमवार को होटल सूर्या में जागरूकता अभियान चलाया। जागरण टीम ने होटल के वेटर से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आधा गिलास पानी अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए अपील किया कि वे कस्टमर को आधा गिलास पानी ही पेश करें। जरूरत होने पर दोबारा उपलब्ध कराएं। इससे पानी की बर्बादी नहीं होगी। जागरण टीम होटल में उपस्थित कस्टमर्स के बीच भी पहुंची और उनको अभियान की बाबत पूरी जानकारी दी और पानी की बर्बादी रोकने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर जागरण टीम ने होटल के हर टेबल पर अभियान से जुड़ा टेबल कैलेंडर भी रखा ताकि वहां पहुंचने वाले सभी व्यक्ति की नजरों तक अभियान पहुंचे और पानी की बर्बादी पर अंकुश लगे।सूर्या होटल रोकेगा पानी की बर्बादी सूर्या होटल पानी के लिए पहले से ही सजग रहा है। दैनिक जागरण के आधा गिलास पानी अभियान ने हौसला बढ़ाने का काम किया है। इस अभियान की जितनी सराहना की जाए वह कम है। ऐसे जन सरोकार से जुड़े मसले पर हम सभी दैनिक जागरण के साथ हैं। सूर्या होटल पानी की बर्बादी रोकेगा। इसके लिए आधा गिलास पानी का इस्तेमाल यहां के कर्मचारी खुद के लिए तो करेंगे ही, कस्टमर्स को भी परोसा जाएगा। अभय कुमार सिंह, एमडी, सूर्या होटललोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran June 10, 2019 20:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */