जरूरत से ज्यादा क्षमता वाली कारें खरीदते हैं अमेरिकी: 95% अमेरिकी रोजाना 50 किलोमीटर से कम कार चलाते हैं, पर 483 किमी रेंज वाली EV की डिमांड - News Summed Up

जरूरत से ज्यादा क्षमता वाली कारें खरीदते हैं अमेरिकी: 95% अमेरिकी रोजाना 50 किलोमीटर से कम कार चलाते हैं, पर 483 किमी रेंज वाली EV की डिमांड


Hindi NewsBusinessAmericans Buy Over capacity Cars, 95% Of Americans Drive Less Than 50 Km A Day, But Demand For EVs With A Range Of 483 Kmजरूरत से ज्यादा क्षमता वाली कारें खरीदते हैं अमेरिकी: 95% अमेरिकी रोजाना 50 किलोमीटर से कम कार चलाते हैं, पर 483 किमी रेंज वाली EV की डिमांड11 घंटे पहलेकॉपी लिंकअमेरिका में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए सिंगल चार्ज में 300 मील (483 किमी) की रेंज जादुई आंकड़ा है। ब्लूमबर्ग के एक सर्वे में शामिल 5,500 अमेरिकियों में से एक तिहाई का कहना है कि उनकी जरूरत के हिसाब से 300 मील से अधिक की रेंज पर्याप्त है। वहीं 10% से भी कम ने कहा कि उनका काम 200 मील (322 किमी) की रेंज से चल जाएगा। दिलचस्प है कि अमेरिका में 95% लोग रोजाना औसत 30 मील (50 किमी) या इससे भी कम कार चलाते हैं।2021 में कॉक्स ऑटोमेटिव के सर्वे में शामिल लोगों ने कहा था कि इलेक्ट्रिक कार से उन्हें फुल चार्ज में 341 मील (550 किमी) की रेंज चाहिए। कॉक्स ऑटोमोटिव मोबिलिटी के ईवी रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डायरेक्टर स्टीफेनी वाल्डेज-स्ट्रीटी कहते हैं ‘जैसे-जैसे लोग ईवी को लेकर शिक्षित हो रहे हैं, उन्हें महसूस होने लगा है कि 400 मील की रेंज वाले वाहन की जरूरत नहीं है।’हालांकि अब तक, कंपनियां अमेरिकियों की सीमा से बाहर की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रतिक्रिया दे रही हैं। मार्केट में अधिकांश ईवी बड़ी, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ आ रही है और छोटे मॉडल समाप्त हो रहे हैं। अमेरिका में उपलब्ध 80 से अधिक ईवी मॉडल कम से कम 200 मील की रेंज के साथ आते हैं।मॉल भी हमर से जाना पसंद करते हैं ज्यादातर अमेरिकीजरूरत से ज्यादा क्षमता वाली कार खरीदना अमेरिका में परंपरा है। अमेरिकी मॉल भी हमर से जाना पसंद करते हैं। उनकी यही सोच ईवी को लेकर भी है। हालांकि खरीदार जिस रेंज के लिए हजारों डॉलर खर्च करते हैं, उसका फायदा उन्हें बमुश्किल मिल पाता है।ब्लूमबर्ग एनईएफ के हालिया सर्वे के मुताबिक, वाहन कंपनियों को बैटरी पैक की लागत औसतन 118 डॉलर (9,617 रुपए) प्रति किलोवाट-आवर आती है। एक 91 किलोवाट-आवर की बैटरी की लागत लगभग 9 लाख रुपए आएगी और इसका वजन लगभग 500 किलो होगा। एक्सपट‌्र्स का मानना है कि इतनी महंगी बैटरी वाली कार का केवल सब्जी-किराना खरीदने में इस्तेमाल करना सही नहीं है।


Source: Dainik Bhaskar September 27, 2022 16:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */