खास बातें गुस्साए लोगों ने वाहनों में की तोड़फोड़ आरोपियों को पकड़ने के लिए किया पुलिस स्टेशन का घेराव अस्पताल में चल रहा बच्ची का इलाजजयपुर में सात साल की बच्ची के साथ रेप के विरोध में लोगों ने मंगलवार को यहां जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि खुद को बच्ची के पिता का दोस्त बताकर एक व्यक्ति मासूम को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके सीने पर खरोंच और माथे पर चोट के निशान हैं. पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस मामले का राजनीतिकरण न किया जाए.
Source: NDTV July 03, 2019 00:00 UTC