जयपुर में सरेआम चाकू मारकर हत्या का राज खुला: 6 महीने से युवक उधार के 1.80 लाख रुपए नहीं चुका रहा था, चाकू से ताबड़तोड़ किए वार - News Summed Up

जयपुर में सरेआम चाकू मारकर हत्या का राज खुला: 6 महीने से युवक उधार के 1.80 लाख रुपए नहीं चुका रहा था, चाकू से ताबड़तोड़ किए वार


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurFor 6 Months, The Youth Was Not Paying 1.80 Lakh Rupees, The Killer Bought A Knife And Killedजयपुर में सरेआम चाकू मारकर हत्या का राज खुला: 6 महीने से युवक उधार के 1.80 लाख रुपए नहीं चुका रहा था, चाकू से ताबड़तोड़ किए वारजयपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने हत्या के आरोपी यश को गिरफ्तार किया है।जयपुर पुलिस ने सरेआम चाकू मार कर हत्या के आरोपी को 16 घंटे में खुलासा कर गिरफ्तार किया है। उधार के 1.80 लाख रुपयों को नहीं चुकाने पर दोनों के बीच में कहासुनी हुई थी। तब आरोपी ने मृतक को सबक सिखाने की बात ठानी और गुप्ती खरीद लाया। घर के बाहर ही मृतक पर वार कर भाग गया। पुलिस ने 40 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की।डीसीपी प्रहलाद कृष्णियां ने बताया कि शनिवार की रात को 11.30 बजे अमन लोढ़ा(36) की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। ट्रोमा में मृत अवस्था में उसे लेकर पहुंचे थे। उसके सीने व पीठ में चाकू से वार किए गए थे। अमन लोढ़ा की नाहरगढ़ में स्टेशनरी की दुकान है। वह रात को 9 बजे घर की तरफ जा रहा था। घर के पास ही मिठाई की दुकान पर अपना पानी का कैंपर रखकर स्कूटी से मंदिर में दर्शन करने के लिए बोल कर चला गया। 30 मिनट के बाद स्कूटी से घर पर आया। उसने पड़ोसी आतिश लोढ़ा को एसएमएस अस्पताल चलने के लिए बोला। उसके काफी खून निकल रहा था।रास्ते में ही बेहोश हुआ युवकआतिश उसे लहुलुहान अवस्था में स्कूटी पर पीछे बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना हुआ। रास्ते में वह बेहोश होकर स्कूटी से नीचे गिर पड़ा। तब ई-रिक्शा में लेकर उसे अस्पताल गए। वहां पर उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल से हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने डॉग स्कॉयड टीम व एफएसएल टीम को बुलाया। जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्या के मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने एसएमएस अस्पताल के आसपास लगे 40 से ज्यादा कैमरे खंगाले।लोगों से रुपए उधार ले रखे थेजांच में पता लगा कि अमन लोढ़ा ने काफी लोगों से रुपए उधार ले रखे थे। वह समय-समय पर लोगों से रुपए लेकर चुकाता रहता था। पुलिस ने कैमरे खंगाले तो पता लगा कि घर के पास ही एक युवक उसे चाकू से वार कर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने युवक की पहचान शुरू कर दी। तब पता लगा कि मृतक अमन लोढ़ा ने 6 महीने पहले यश टकसाली से 1.80 हजार रुपए उधार लिए थे। रुपए नहीं चुकाने पर यश टकसाली ने उसे सबक सिखाने की बात ठानी। दोनों के बीच कई बार रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी भी हुई। यश ने एक गुप्ती खरीदी। वह रात को 9 बजे अमन के घर के बाहर पहुंच गया। अमन के आने पर गुप्ती से वार कर भाग गया।


Source: Dainik Bhaskar October 24, 2021 23:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */