जयपुर में आमने-सामने हुए BJP-NSUI कार्यकर्ता: हाथापाई और झगड़े में तब्दील हुआ विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार - News Summed Up

जयपुर में आमने-सामने हुए BJP-NSUI कार्यकर्ता: हाथापाई और झगड़े में तब्दील हुआ विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurThe Protest Turned Into A Scuffle And A Lathi battle, The Police Reached The Spot, Arrested 5जयपुर में आमने-सामने हुए BJP-NSUI कार्यकर्ता: हाथापाई और झगड़े में तब्दील हुआ विरोध, मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तारजयपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकदोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले डंडे।केंद्रीय मंत्री SP बघेल द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर दिए गए विवादित बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मंत्री SP बघेल के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जयपुर शहर बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जैसे ही एनएसयूआई कार्यकर्ता बघेल का पुतला जलाने लगे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। जिसकी वजह से कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी आई है।तिलक नगर में एक दूसरे से झगड़ते बीजेपी-एनएसयूआई के कार्यकर्ता।दरअसल, NSUI की ओर से पहले यह प्रदर्शन राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर किया जाना था। लेकिन अचानक एनएसयूआई ने जगह बदलकर तिलक नगर स्थित जयपुर शहर भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला कर लिया। अचानक दर्जनों छात्र भाजपा मुख्यालय के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद बाहर निकले और NSUI के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।भारतीय जनता पार्टी शहर महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने गुंडों की तरह बर्ताव करते हुए महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। अचानक कुछ कार्यकर्ता हाथों में डंडे लेकर भाजपा मुख्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जब उन्हें रोका, तो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लूट शुरू कर दी और कुछ कार्यकर्ताओं की सोने की चेन तक तोड़ डाली। जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता रमेश भाटी, अमरदीप परिहार, गोविंद मंडिला, मेघराज गुर्जर और गुंजन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।


Source: Dainik Bhaskar October 22, 2021 21:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */