जयपुर: आईएएस टॉपर रही टीना डाबी ने वेबिनार में आरएएस के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में सफल होने के टिप्स दिए - News Summed Up

जयपुर: आईएएस टॉपर रही टीना डाबी ने वेबिनार में आरएएस के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में सफल होने के टिप्स दिए


Hindi NewsLocalRajasthanIAS Topper Tina Dabi Gave Tips To RAS Candidates To Succeed In The Interview In The Webinar In Jaipurजयपुर: आईएएस टॉपर रही टीना डाबी ने वेबिनार में आरएएस के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में सफल होने के टिप्स दिएजयपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकऑनलाइन ओरियंटेशन प्रोग्राम में आरएएस मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को टिप्स देती आइएएस टॉपर रही टीना डाबी।एकता नवनिर्माण ट्रस्ट द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए हुआ वेबिनारआईएएस टीना डाबी ने अभ्यर्थियों द्वारा इंटरव्यू से संबंधित कई जिज्ञासाओं का दिया जवाबशहर में एकता नवनिर्माण ट्रस्ट द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के मुख्य परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम चलाए जाने की दिशा में एक ओरियंटेशन प्रोग्राम ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिसमें आईएएस में टॉपर रही टीना डाबी ने आरएएस मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के संबंध में मार्गदर्शन किया और बताया कि कैसे इंटरव्यू की तैयारी करनी चाहिए।टीना डाबी ने अभ्यर्थियों को इंटरव्यू बोर्ड के समक्ष आत्मविश्वास से सरोबार होकर अपनी बात रखने, अपने विषयों पर मजबूत पकड़ बनाने तथा किसी भी प्रकार का तनाव या दबाव महसूस ना करते हुए ईमानदारी पूर्वक अपनी तैयारी करने, इंटरव्यू बोर्ड के समक्ष ईमानदारी पूर्वक अपने उत्तर देने तथा शालीनता पूर्वक बोर्ड के सदस्यों की बात को सुनने तथा सभ्यता पूर्वक अपना उत्तर देने की सलाह दी।अभ्यर्थियों द्वारा भी अपनी इंटरव्यू से संबंधित कई जिज्ञासाओं को प्रकट किया, जिसका जवाब वेबिनार में मौजूद अन्य अफसरों ने भी दियाअभ्यर्थियों द्वारा भी अपनी इंटरव्यू से संबंधित कई जिज्ञासाओं को प्रकट कियाओरियंटेशन प्रोग्राम में अभ्यर्थियों द्वारा भी अपनी इंटरव्यू से संबंधित कई जिज्ञासाओं को प्रकट किया गया। जिसमें इंटरव्यू बोर्ड के समक्ष किस प्रकार का आचरण रखा जाना चाहिए। किस प्रकार का ड्रेसिंग सेंस होना चाहिए इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की गई l इसका समाधान आईएएस टीना डाबी सहित ऑनलाइन ओरियंटेशन प्रोग्राम में शामिल होने वाले अन्य प्रशासनिक पुलिस व अन्य सर्विस के ऑफिसर द्वारा किया गया।एकता नवनिर्माण ट्रस्ट द्वारा पिछले छह साल से करवाया जा रहा है मॉक इंटरव्यू प्रोग्रामज्ञातव्य है कि मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम सन 2014 से यूपीएससी एवं आरपीएससी की प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम राजस्थान प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित करवाया जा रहा है जिसकी श्रंखला में इस वर्ष भी आयोजित होने वाले आरएएस के इंटरव्यू की तैयारी मॉक इंटरव्यू के माध्यम से एकता नवनिर्माण ट्रस्ट द्वारा करवाई जावेगी l इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा एकता नव निर्माण ट्रस्ट की वेबसाइट www.ektatrust.org.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है या ekta.rpsc.mip@gmail.com पर या +91 7877664078 पर व्हाट्एएस के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।


Source: Dainik Bhaskar August 17, 2020 15:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */