यूपी में एक चुनावी रैली के दौरान बसपा के एक कार्यकर्ता ने गठबंधन में आपसी प्रेम जताने के लिए सपा के कार्यकर्ता का चुंबन ले लिया. यूपी में सपा-बसपा की संयुक्त रैली के दौरान जब एनडीटीवी ने एक बसपा कार्यकर्ता से पूछा कि गठबंधन ठीक चल रहा है? सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में मायावती को प्रधानमंत्री पद की दावेदार के रूप में पेश किया जा रहा है. उनके साथ खड़े समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता से जब पूछा कि आपकी पार्टी और बसपा के कार्यकर्ताओं में क्या प्रेम है? सपा कार्यकर्ता ने कहा कि हम मक्कारों को हराने के लिए एक हुए हैं और आगे भी एक रहेंगे.
Source: NDTV May 02, 2019 23:37 UTC