सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मारा 4 सेकेंड में 3 चप्पल: मथुरा में शराब के नशे में धुत होकर जमीन को बताया अपना, युवती के साथ की बदसलूकीप्रदीप पांचाल | नौहझील (मथुरा) 14 घंटे पहलेLoading advertisement...मथुरा में साधु के वेश में शराब के नशे में धुत युवक को युवती ने चार सेकेंड में तीन चप्पल ताबड़तोड़ बरसाए। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। युवती का आरोप है कि युवक मेरी जमीन को अपना बताकर धमकी दे रहा था। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया था।Loading advertisement...आरोप है कि युवक का स्थानीय यूट्यूबर्स ने वीडियो बनाकर मना बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के कारण वह आय दिन लोगों से बदसलूकी करता रहता है। युवती के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।देखिए तीन तस्वीरें…शराब के नशे में धुत युवक लड़ाई करता हुआ नजर आ रहा है।शराब के नशे में धुत युवक लड़ाई करता हुआ नजर आ रहा है।महिला के साथ अभद्र व्यहार किया।महिला को शराब के नशे में युवक ने गलत बोला तो महिला ने चप्पल से पीटा।महिला को शराब के नशे में युवक ने गलत बोला तो महिला ने चप्पल से पीटा।जानें पूरा मामला…यह पूरा मामला सुरीर थाना क्षेत्र के नगला ओहावा का है। गांव निवासी आशीष उर्फ छोटू दास साधु के वेश में शराब के नशे में धुत होकर आय दिन कुछ न कुछ उटपटांग हरकतें करता रहता है। स्थानीय यूट्यूबर्स उसका वीडियो बनाकर वॉयरल करते रहते हैं। इसका खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ा रहा है।युवती के जमीन को अपना बताकर भिड़ाइसी क्रम में मंगलवार को आशीष उर्फ छोटू दास गांव के एक युवती से जमीन को लेकर उलझ गया। युवती के जमीन को अपने बाप-दादा की बताकर उसको अपनी पत्नी, तो कभी बहन बोलेकर गाली-गलौज करने लगा। फिर उसको वहां से धक्का देकर भगाने लगा।जब युवती ने आशीष उर्फ छोटू दास की हरकतों का विरोध किया तो, वह अधिक उग्र होकर जान से मारने और गर्दन काटने की धमकी देने लगा। युवती ने अपने आत्मरक्षा में अपना चप्पल निकालकर उसके ऊपर चार सेकेंड में तीन चप्पल ताबड़तोड़ बरसा दिए। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।महिलाओं का घर से निकलना दुश्वारग्रामीणों कहना है कि स्थानीय यूट्यूबर्स ने आशीष उर्फ छोटू दास का मना बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के कारण वह आय दिन लोगों से बदसलूकी करता रहता है। उससे सबसे अधिक महिलाओं को दिक्कत होती है। उसकी हरकतों की वजह से महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है।वहीं, सुरीर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिला है। अगर तहरीर मिलता है तो मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 01:59 UTC