जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत - News Summed Up

जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत


जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली: जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की पहचान वीरेंद्र नगर निवासी स्नेहदीप कौर (32) के रूप में हुई। शनिवार दोपहर को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को महिला के पास से एक बायोडाटा मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने खुदकुशी की है। हालांकि, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्नेहदीप कौर की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। इस वर्ष जनवरी में पति से तलाक हो गया था। अभी वह मायके में रह रही थी। शनिवार दोपहर को स्नेहदीप बायोडाटा फोटोस्टेट कराने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर एक बजकर छह मिनट पर जनकपुरी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि एक महिला डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित डीडीए बिल्डिग नंबर पांच से नीचे गिर गई। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला के सिर से खून निकल रहा था। महिला के पास ही दो पेज का बायोडाटा भी पड़ा मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर फोन भी नहीं मिला है। बायोडाटा में मौजूद जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके स्वजन का पता लगाया। छानबीन के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने महिला को नीचे कूदते नहीं देखा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे कि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 26, 2020 15:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */