छात्रवृत्ति की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन - News Summed Up

छात्रवृत्ति की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों ने शुक्रवार को एससी-बीसी छात्रवृत्ति के फार्म का ऑनलाइन पोर्टल न खुलने के विरोध में कुलपति कार्यालय में राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पिंटू सिंगला ने कहा कि सत्र 2016 से अधिकतर छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आई और विभागों में विद्यार्थियों की डीएमसी रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थी फीस नहीं भर देते तब तक उन्हें विभाग की ओर से डीएमसी नहीं दी जा रही। विनोद राठी ने बताया कि इस बार छात्रवृत्ति का ऑनलाइन पोर्टल न खुलने के कारण सभी विद्यार्थी परेशान हैं। पिंटू सिंगला ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से अनुरोध किया कि जल्द छात्रवृत्ति के मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए पोर्टल को खुलवाया जाए। इसके साथ ही छात्रवृत्ति की राशि भी दिलवाई जाए। ताकि विद्यार्थियों को अपनी डीएमसी मिल सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में चेयरमैन मनीष रंगा, बलकार बौद्ध, विनोद प्रजापति, प्रदीप कुमार, नवीन, अजय, रवि, डोली, सोमवती, संदीप, मुकेश, रवि, नितिन, सिमरजीत, साहिल, मनोज कुमार, सौरभ, अमित, अजय, अक्षय, रितिक और प्रिंस मौजूद रहे।कुरुक्षेत्र | छात्रवृत्ति को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन की कॉपी दिखाते अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य।


Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */