मर्दापाल क्षेत्र के तुमड़ीबार के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने किया हमलाउच्चाधिकारियों ने की पुष्टि, आधे घंटे से मुठभेड़ जारी, ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने परDainik Bhaskar Oct 21, 2019, 03:00 PM ISTकोडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सोमवार दोपहर को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिस जगह मुठभेड़ चल रही है, वह इलाका चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से लगा हुआ है। यहां पर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सुबह से मतदान जारी है। पुलिस उच्चाधिकारियों ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल किसी के मारे जाने की अभी सूचना नहीं है।नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्चिंग पर निकले थे जवान
Source: Dainik Bhaskar October 21, 2019 09:31 UTC