Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 05:41 PM ISTभाजपा के आरोप के बाद प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री ने साफ किया कि ये सब झूठ हैरायपुर. सरकारी नियुक्तियों पर रोक संबंधी भाजपा के प्रचार पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों पर रोक नहीं लगी है बल्कि पिछली सरकार के आदेश को फिर से नए वित्तीय वर्ष के लिए जारी करने पर भाजपा दुर्भावनावश झूठा प्रचार कर रही है।त्रिवेदा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद लगातार नौजवानों के लिए सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर सुलभ कराए जा रहे हैं। 15 वर्ष बाद 15 हजार शिक्षकों के पद विज्ञापित हुए हैं और सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। 800 स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही है।भाजपा ने कहा- नौकरियों पर लगी रोकपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, चुनाव पूर्व आपने युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता मिलते ही उनके साथ छल किया है। भाजपा की सरकार अथक परिश्रम से प्रदेश को समृद्ध स्थिति तक लायी परंतु आपकी नीतियां दोबारा प्रदेश को पिछड़ा राज्य बनाने जा रही हैं। पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य रुके हुए हैं और कर्ज लेकर आप सिर्फ चुनावी फंडिंग में जुटे हैं।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 12:00 UTC