छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में 6 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा तो जांजगीर में त्रिकोणीय संघर्ष - News Summed Up

छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में 6 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा तो जांजगीर में त्रिकोणीय संघर्ष


Dainik Bhaskar Apr 22, 2019, 02:15 AM ISTप्रदेश के तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार थमा, 3 विधायकों और 3 पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पररायपुर . छत्तीसगढ़ में तीसरे आैर अंतिम चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। इनमें से 6 सीटों पर कांग्रेस आैर भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि, जांजगीर-चांपा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष है। रविवार शाम चुनावी शोरगुल थमने के साथ ही प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर कैंपेन शुरु कर दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव के तीन महीने बाद लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी कांग्रेस ने इन सात सीटों में से तीन सीटों पर मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है। इनमें महासमुंद से धनेन्द्र साहू, रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया आैर सरगुजा से खेलसाय सिंह शामिल हैं। जबकि कोरबा में स्पीकर महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत, जांजगीर में पूर्व सांसद परसराम भारद्वाज के पुत्र रवि भारद्वाज, बिलासपुर में अटल श्रीवास्तव, दुर्ग में पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर तथा रायपुर में वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे लड़ रहे हैं।कांग्रेस अपने 60 दिन के कार्यकाल आैर न्याय योजना के दम पर चुनावी मैदान में है जबकि भाजपा मोदी फैक्टर के सहारे चुनावी मैदान में जीत को लेकर आशान्वित हैं। भाजपा ने सभी सीटों पर नए चेहरों को तवज्जो दी है। भाजपा ने रायपुर में पूर्व महापौर सुनील सोनी, कोरबा में ज्योतिनंद दुबे, बिलासपुर में अरुण साव, सरगुजा, दुर्ग तथा महासमुंद में पूर्व विधायकों को उतारा है। रायगढ़ में महिला जनप्रतिनिधि गोमती साय पर दांव खेला है। हालांकि भाजपा ने सभी सातों सीटों के मौजूदा सांसदों की टिकट काटी है।बसपा ने बनाया संघर्ष त्रिकोणीय : 7 में से 6 सीटों पर कांग्रेस आैर भाजपा प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। जबकि जांजगीर सीट पर कांग्रेस आैर भाजपा के अलावा बसपा को भी दावेदार माना जा रहा है। यहां पर बसपा प्रत्याशी दाउराम रत्नाकर के लिए बसपा की पूरी टीम लगी हुई है। यहां पर कांग्रेस से रवि भारद्वाज तो भाजपा से गोमती साय लड़ रही हैं।7 लोकसभा सीटों पर 123 प्रत्याशी मैदान में : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे आैर अंतिम चरण के लिए चुनावी शोरगुल रविवार शाम को थम गया। सोमवार को प्रत्याशी जनसंपर्क कर वोट मांगेंगे। राज्य की 7 लोकसभा सीटों के लिए 123 उम्मीद्वार मैदान में हैं। इन सभी सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ तथा सरगुजा के लिए मतदान होना है। प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल रैली, जुलूस, सभा अथवा सार्वजनिक आयोजन कर प्रचार नहीं कर सकेंगे। लेकिन प्रत्याशी घर-घर जाकर तथा व्यक्तिगत संपर्क कर सकते हैं। तीसरे चरण में रायपुर और बिलासपुर में 25, दुर्ग में 21, कोरबा में 13, रायगढ़ में 14, जांजगीर में 15 तथा सरगुजा में 10 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके लिए 1 करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता मतदान करेंगे। 15 हजार 408 बूथ बनाए गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 21, 2019 20:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */