नईदुनिया प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ की मेहनतकश 'महतारियों' (माताओं) के लिए राज्य सरकार की 'मिनीमाता महतारी जतन योजना' एक सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। यह योजना न केवल आर्थिक संबल प्रदान करती है, बल्कि सुरक्षित मातृत्व और सुपोषित बचपन की नींव भी रखती है। आइए जानते हैं इस विशेष योजना की पूरी एबीसीडी (ABCD) और आवेदन की प्रक्रिया।क्या है मिनीमाता महतारी जतन योजना? पहले इसे 'भगिनी प्रसूति सहायता योजना' के नाम से जाना जाता था, लेकिन 12 मई 2022 को सरकार ने इसका नाम बदलकर 'मिनीमाता महतारी जतन योजना' कर दिया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन गर्भवती महिलाओं की मदद करना है जो स्वयं मजदूरी करती हैं या जिनके पति पंजीकृत निर्माण श्रमिक (Labour Card Holder) हैं।
Source: Dainik Jagran April 01, 2026 02:38 UTC