चौपुला ओवरब्रिज निर्माण: पुल का निर्माण लगभग पूरा, 15 अगस्त को ओवरब्रिज के उद्घाटन की तैयारी, मेयर ने भी किया निरीक्षण - News Summed Up

चौपुला ओवरब्रिज निर्माण: पुल का निर्माण लगभग पूरा, 15 अगस्त को ओवरब्रिज के उद्घाटन की तैयारी, मेयर ने भी किया निरीक्षण


Hindi NewsLocalUttar pradeshBareillyConstruction Work Of Chaupula Overbridge Completed In Bareilly, Preparations For Inauguration By August 15चौपुला ओवरब्रिज निर्माण: पुल का निर्माण लगभग पूरा, 15 अगस्त को ओवरब्रिज के उद्घाटन की तैयारी, मेयर ने भी किया निरीक्षण8 घंटे पहलेकॉपी लिंकनिरीक्षण करते मेयर डॉ. उमेश गौतम, साथ में सेतू निगम की टीम।चौपुला ओवरब्रिज का 15 अगस्त के लिए उद्दघाटन की योजना तेजी से चल रही है। इसके लिए बचे हुए कार्य को भी जल्द से जल्द निपटाने की तैयारियां है। अधिकारी पुल का लगातार निरीक्षण भी कर रहे है। हालांकि उद्घाटन से पहले ही तमाम लोग अपने वाहनों को ओवरब्रिज से गुजार चुके है। मगर अब पुल पर बेरियर लगाकर उसका रास्ता बंद कर दिया गया है। मंगलवार को मेयर डॉ. उमेश गौतम ने भी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदाई संस्था को बचे हुए 15 अगस्त से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।एक सप्ताह से पहले लगे बिजली के पोलमेयर के साथ निरीक्षण में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, इंजीनियर सहित सेतु निगम के भी तमाम लोग मौजूद थे। निरीक्षण में मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि बिजली का सभी काम एक सप्ताह से पहले पूरा कर लिया जाए। ताकि 15 अगस्त को इस ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जा सके। उधर, दूसरी ओर रिंग रोड वाले भाग में भी पिलर लगने का काम शुरू हो चुका है। उसे भी दिसंबर तक पूरा करने के लिए कहा गया है।चौपुला ओवरब्रिज का निरीक्षण करते मेयर डॉ. उमेश गौतम, साथ में नगर निगम और सेतू निगम की टीम।पुल पर चढ़ने से पहले लगाए जाएं साइन बोर्डमेयर ने कहा कि पुल पर चढ़ते- उतरते समय लोगों को समस्या न हो इसके लिए साइन बोर्ड लगाए जाए। जिससे लोगों को आसानी से पुल का रास्ता समझ में आ सके और हादसों को भी रोका जा सके। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बिजली के पोल को पुल की रैलिंग से कम से कम आठ फीट ऊंचाई पर लगाया जाए। जिससे हादसों को रोका जा सके।करीब 60 लाख रूपये की लागात से बना है यह ओवरब्रिजचौपुला ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य वर्ष 2018 से चल रहा है। इस ओवरब्रिज में करीब 60 लाख रूपये की लागात खर्च हो चुकी है। लगभग तीन वर्षों में बने इस ओवरब्रिज को अब 15 अगस्त तक जनता को सौंपने की तैयारी चल रही है। मेयर का कहना है कि उनकी कोशिश है कि 15 अगस्त के लिए यह ओवरब्रिज जनता को समर्पित कर दिया जाए।


Source: Dainik Bhaskar August 11, 2021 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */