Hindi NewsLocalRajasthanJaipurKarauliThief Caught Red Handed In Grain Market, Tied To Pillar, Then Handed Over To PoliceAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपचोर पकड़ाया: अनाज मंडी में रंगे हाथ पकड़ा चोर, खंभे से बांधा, फिर पुलिस को सौंपाकरौली 12 दिन पहलेकॉपी लिंकपुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार को दुकानदारों ने एक युवक को रंगे हाथों गोदाम से माल चोरी करते हुए पकड़ लिया और कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।अनाज मंडी के दुकानदारों ने बताया कि कई दिनों से अनाज मंडी के गोदामों, दुकानों और ठेलों से सामान चोरी हो रहा था।दुकानदार और सामान खरीदने आने वाले लोग काफी परेशान थे। एक युवक को अनाज मंडी के दुकानदारों ने रंगे हाथों तेल का पीपा ले जाते हुए पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उससे पूछताछ की।व्यापारियों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी और चोर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली थाना अधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 01:52 UTC