चुनाव आयोग ने BJP नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला - News Summed Up

चुनाव आयोग ने BJP नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला


खास बातें कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर भारत बनाम पाक ट्वीट के लिए FIR दर्ज करने का निर्देश बीजेपी ने कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से बनाया है उम्मीदवारदिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Polls) को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. इसी बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) के एक ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. Delhi Polls 2020: BJP नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत-पाकिस्तान मैच से की, कहा- इस बार तो...इससे पहले 8 फरवरी को होने वाले मतदान को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बताने वाले कपिल मिश्रा के ट्वीट को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया था. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच से की थी. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया था कि आठ फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा.


Source: NDTV January 24, 2020 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */