चीन / बाइडू सीईओ पर भाषण के दौरान आदमी ने पानी डाला, लोगों को लगा यह भी प्रेजेंटेशन का हिस्सा - News Summed Up

चीन / बाइडू सीईओ पर भाषण के दौरान आदमी ने पानी डाला, लोगों को लगा यह भी प्रेजेंटेशन का हिस्सा


घटना के दौरान बाइडू के सीईओ रॉबिन ली इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर भाषण दे रहे थेइस घटनाक्रम के बाद आयोजन स्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई, ली ने भीगी शर्ट में ही प्रेजेंटेशन पूरा कियाDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 08:20 PM ISTटोक्यो. बाइडू के सीईओ रॉबिन ली बुधवार को चीन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान स्टेज पर एक व्यक्ति चढ़ा और उसने ली पर पानी डाल दिया। हालांकि उस आदमी ने ऐसा क्यों किया? इस बारे में कुछ पता नहीं लग पाया। ली को चीन के बड़े सर्च इंजन के संस्थापक के तौर पर भी जाना जाता है।रिपोर्ट के मुताबिक चीन के बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं। वहां सुरक्षा-व्यवस्था बेहद सख्त होती है। ली जैसे सितारे अपने साथ सुरक्षादल लेकर चलते हैं। दरअसल, ली कार्यक्रम में लोगों को बाइडू के ऑटोनॉमस कार डेवलपमेंट के बारे में बता रहे थे। जैसे ही दो दिवसीय टेक कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई, आदमी स्टेज पर चढ़ा और उसने ली के सिर पर पानी डाल दिया।ली भी एक पल के लिए हैरान थेइस पूरे घटनाक्रम से ली भी एक पल के लिए हैरान थे। जबकि लोग कुछ देर यह सोचते रहे कि यह भी प्रेजेंटेशन का हिस्सा है। घटना के बाद ली ने उस आदमी से अंग्रेजी में कहा- तुम्हें क्या परेशानी है? इसके बाद सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को स्टेज से अलग ले गए।ली ने बाद में भी प्रेजेंटेशन जारी रखाबाद में ली ने माहौल को सामान्य बनाए रखने के लिए कहा- तो आप सभी ने देखा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस उन बातों का भी सामना करेगा, जो आपने सोची भी नहीं होगी। भीगे शर्ट और गिले चेहरे के साथ ली ने प्रेजेंटेशन जारी रखा। बाइडू ने इस घटना पर कोई जानकारी साझा नहीं की। यह भी नहीं बताया गया कि ली पर पानी उड़ेलने वाले व्यक्ति के साथ बाद में क्या किया गया।बाइडू को आलोचना का सामना करना पड़ाइवेंट की शुरुआत में सुरक्षा-व्यवस्था सामान्य ही थी। मगर इस घटनाक्रम के बाद दर्शकों के बीच हर पंक्ति में सुरक्षाकर्मी आकर खड़े हो गए थे। बाइडू को हाल ही के कुछ वर्षों में मेडिकल एडवर्टाइजिंग स्कैंडल और कंटेंट सर्च में किए गए बदलावों को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है। कारण कि ऐसा होने पर यूजर्स को सर्च रिजल्ट सर्च इंजन के मुताबिक ही मिलते थे।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 14:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */