चीन ने 'प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची' का संशोधित संस्करण जारी किया - News Summed Up

चीन ने 'प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची' का संशोधित संस्करण जारी किया


बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय समेत सात विभागों ने 25 फरवरी को 'प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची' का संशोधित संस्करण जारी किया। इसमें 'अन्य पेशेवर सेवा' और 'चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा' जोड़ी गई।बताया जाता है कि अन्य पेशेवर सेवा में ग्रीन बिल्डिंग (इंजीनियरिंग) और अन्य कम-कार्बन संबंधित डिज़ाइन, मूल्यांकन या प्रमाणन सेवा और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन सेवा शामिल हैं। चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा में गंभीर रोग से जुड़ी चिकित्सा सेवा और देखभाल, पुनर्वास व स्वास्थ्य संवर्धन सेवा शामिल हैं।इसके साथ, प्रोत्साहित आयात सेवा के कुछ विषयों में समायोजन किया गया और आयात बढ़ाने की ज़रूरत न होने वाली सेवाएं हटाई गईं। मुख्य रूप से डिजिटल प्रौद्योगिकी की विकास सेवा, तकनीकी परीक्षण व विश्लेषण सेवा और संसाधन उपयोग सेवा आदि में सुधार किया गया।बताया जाता है कि “प्रोत्साहित आयात सेवा विषयसूची” वर्ष 2016 में जारी की गई थी। उसके बाद वर्ष 2019 में इसमें समायोजन किया गया। वर्ष 2024 में वाणिज्य मंत्रालय ने फिर एक बार इसमें सुधार किया।(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|


Source: Dainik Bhaskar February 26, 2026 22:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */