चााय के साथ जरूर ट्राय करें कर्नाटका का फेमस मसाला वड़ा - News Summed Up

चााय के साथ जरूर ट्राय करें कर्नाटका का फेमस मसाला वड़ा


How to make: चााय के साथ जरूर ट्राय करें कर्नाटका का फेमस मसाला वड़ासबसे पहले एक कप चना दाल को अच्छी तरह से धोकर इसे 3 से 4 घंटे के लिए भीगने को रख दें। जब चना दाल पूरी तरह से भीग जाए तब इसे मिक्सर ग्राइंडर में ले और इसमें हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसे बारीक पीसकर पेस्ट बना लें।मसाला वड़ा रेसिपीएक बड़े बॉउल में बारिक पीसी हुए चना दाल और मिर्च के पेस्ट को खाली कर ले। अब इस मिश्रण में बारीक कटा हुआ हरा धनिया, कटे हुए करी पत्ते, एक चुटकी हल्दी पाउडर, कटी हुई पुदीना के पत्ते और किसे हुए अदरक को डालें और इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले।इसके बाद एक पैन ले और इसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तब तैयार किए गए मिश्रण कि हाथों से गोल आकृति बनाकर इसे तेल में डालें। और वड़े को डीप फ्राई करें। इसे कम से कम 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें। जब आपका काड़ले बेले ऐंबोड़ या मसाला वडा़ गोल्डन ब्राउन हो जाए, इन्हे तेल से बाहर निकाल ले।आपका काड़ले बेले ऐंबोड़ या मसाला वड़ा पूरी तरह से तैयार है। अब इस स्वादिष्ट वड़े को शाम या सुबह के वक्त स्नैक की तरह चाय या कॉफी के साथ सर्व करें। इसे सर्व करने के लिए इनके साथ आप हरी चटनी या अपने मनपसंद सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपने देखा कि कैसे कर्नाटका का प्रसिद्ध काड़ले बेले ऐंबोड़ या मसाला वड़ा आप बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। तो देर किस बात की है इस रेसिपी को तुरंत ट्राई करें।


Source: Navbharat Times February 06, 2021 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */