चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12.5 फीसद बढ़ा Wipro का शुद्ध मुनाफा - News Summed Up

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12.5 फीसद बढ़ा Wipro का शुद्ध मुनाफा


नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड के शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी हुई है। विप्रो लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 12.5 बढ़ गया है, जिससे कंपनी का मुनाफा बढ़कर 2,387.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह जानकारी बुधवार को कंपनी द्वारा दी गई है। गौरतलब है कि एक साल पहले अप्रैल-जून की तिमाही में कंपनी को 2,120.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।इस अवधि में, विप्रो की कुल एकीकृत आय में भी करीब 5 फीसद की बढ़ोतरी हुई जिससे कंपनी की कुल एकीकृत आय 15,566.6 करोड़ रुपये रही। बता दें कि साल 2018-19 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 14,827.4 करोड़ रुपये थी। हालांकि, मार्च तिमाही में विप्रो लिमिटेड का शुद्ध लाभ 2,483.50 करोड़ रुपये रहा था, जो जून तिमाही की तुलना में 3.86 फीसदी अधिक है।साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपनी बायबैक की योजना को सेबी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है। बता दें कि कंपनी ने 12 जून को अपनी बायबैक योजना को सेबी को सौंपा था।हालाकि, इस बार कंपनी को मार्च में जारी हुए चौथी तिमाही के नतीजों की तुलना में 3.86 फीसदी का घाटा हुआ है। एक विज्ञप्ति में विप्रो के मुख्य वित्तीय अधिकारी जतिन दलाल ने कहा, 'हमने अपनी नेट इनकम का आईटी सर्विस मार्जिन 18.4 फीसदी और फ्री कैश फ्लो (एफसीएफ) 98.8 फीसदी का दिया है। हमने साल की धीमी शुरुआत की, लेकिन हम अपने परिचालन पर केंद्रित हैं और भविष्य के लिए प्रतिभा और क्षमताओं में निवेश करना जारी रखेंगे।'Posted By: Pawan Jayaswal


Source: Dainik Jagran July 17, 2019 12:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */