चार करोड़ की ठगी में कंपनी का कथित निदेशक गिरफ्तार - News Summed Up

चार करोड़ की ठगी में कंपनी का कथित निदेशक गिरफ्तार


जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने चार करोड़ की ठगी के आरोप में एक कंपनी के कथित निदेशक निखिल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपित लोगों को रियल एस्टेट में निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगता था। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। निखिल वाणिज्य में स्नातक है और गुरुग्राम स्थित कांसेंट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में काम कर रहा था।ईओडब्ल्यू के संयुक्त पुलिस आयुक्त डा. ओपी मिश्रा ने बताया कि मंगत राम नाम के पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि प्रिया अरोड़ा और उसके सहयोगियों ने झांसा देकर उनसे ठगी की है। प्रिया ने पीड़ित को बताया था कि वह एक नामी रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है। कंपनी दिल्ली में कई माल का निर्माण कर रही है। यदि वे उस परियोजना में निवेश करते हैं तो एक वर्ष में कंपनी उनके निवेश की रकम को दोगुना कर देगी। आरोपितों के झांसे में आकर पीड़ित ने कंपनी में निवेश कर दिया। बाद में न तो दोगुनी राशि मिली और न मूलक रकम वापस मिली।इसी तरह की शिकायत ठगी के शिकार 14 अन्य लोगों ने भी शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि आरोपित प्रिया अरोड़ा और हरीश अरोड़ा पति-पत्नी हैं, जबकि निखिल मिश्रा प्रिया का भाई है। तीनों खुद को कंपनी का निदेशक होने का दावा करते थे। जिसके बाद पुलिस ने गत वर्ष पहले प्रिया अरोड़ा, इस वर्ष जनवरी में हरीश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के आधार पर 28 दिसंबर को निखिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran December 29, 2020 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */