आयरन, प्रोटीन से भरपूर फूड के साथ न पिएं चाय चाय में पाए जाने वाले टैनिन से इसे गहरा भूरा रंग मिलता है। इसी तरह ग्रीन टी में कैटेचिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो टैनिन के ही प्रकार हैं, जो हाई कॉन्संट्रेशन में प्रोटीन और आयरन को एब्जॉर्ब करने से रोक सकते हैं। टैनिन की मौजूदगी के कारण उन आयरन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन चाय के साथ नहीं किया जाना चाहिए, जो फलियां और अनाज में पाए जाते हैं। छिलकों को उतार देने से खाने में टैनिन का लेवल कम हो सकता है। डाइटिंग छोड़ अब खाइए गोलगप्पे, घटा सकते हैं भारी वजनहरी सब्जियां बन सकती हैं आयोडीन की कमी का कारण हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद गोइट्रोजन दरअसल थायरॉयड ग्रंथि द्वारा आयोडीन को लेने में रुकावट डालता है और आयोडीन की कमी का कारण बन सकता है। गोभी, फूलगोभी, हरे पत्तों, मूली, सरसों, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शलजम और सोयाबीन जैसी सब्जियों में गोइट्रोजन होते हैं। लेकिन खाना पकाने के दौरान इन सब्जियों को उबालने या ब्लाचिंग के जरिये गोइट्रोजन के लेवल को कम किया जा सकता है।क्या कहते हैं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स
Source: Navbharat Times January 27, 2021 12:30 UTC