चांदी के भाव एक झटके में ₹30230 गिरे, सोना ₹3613 और प्लेटिनम ₹4565 हुआ सस्ता - News Summed Up

चांदी के भाव एक झटके में ₹30230 गिरे, सोना ₹3613 और प्लेटिनम ₹4565 हुआ सस्ता


संक्षेप: Gold Silver Rate 5 Feb.: आज सोना बिना जीएसटी 153012 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, चांदी 252232 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत सोना आज 157602 रुपये और चांदी 259798 रुपये पर आ गई है। वहीं, प्लैटिनम भी 4565 रुपये टूटकर 67890 रुपये पर आ गया है।Gold Silver Rate 5 Feb.: दो दिन की तेजी के बाद एक बार फिर सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट है। ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम होने के आसार और डॉलर में आई मजबूती से सोना-चांदी आज धड़ाम हो गए। सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 3617 रुपये सस्ता हो गया। जबकि, चांदी एक झाटके में ही 30230 रुपये टूट गई।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨आज सोना बिना जीएसटी 153012 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, चांदी 252232 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खुली। जीएसटी समेत सोना आज 157602 रुपये और चांदी 259798 रुपये पर आ गई है। वहीं, प्लैटिनम भी 4565 रुपये टूटकर 67890 रुपये पर आ गया है।ऑल टाइम हाई से कितने सस्ते सोना-चांदी बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 282462 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से अभी 23109 रुपये गिर चुका है। जबकि, चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 133701 रुपये सस्ती हो चुकी है।यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट 22 कैरेट गोल्ड अब 3310 रुपये सस्ता होकर 140159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 144363 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी 2710 रुपये की अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। आज यह 114759 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 118201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।14 और 23 कैरेट के रेट्स 14 कैरेट गोल्ड का रेट 2114 रुपये टूटा है। आज यह 89512 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 92197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 3599 रुपये लुढ़क कर 152399 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 156970 रुपये हो गई है।


Source: NDTV February 05, 2026 07:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */