Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 February 2026 : चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 2,500 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 2.58% बढ़कर यानी 6700 रुपये चढ़कर 2,66,369 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,59,669 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.42 डॉलर यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,60,667 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 267900 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,66,700 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 2,85,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।
Source: NDTV February 27, 2026 18:37 UTC