Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 04:02 PM ISTयुवक के जबड़े पर गहरी चोट, सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में इलाज जारीसोमवार को माछीवाड़ा से सेक्टर-23 में रहने वाले दोस्त से आया था मिलनेचंडीगढ़. जाको राखे साइयां, मार सके न कोई। 25 साल के अतुल पर यह कहावत बिलकुल स्टीक बैठती है। मंगलवार तड़के सुबह अतुल 50 फीट ऊंची छत से नीचे गिर गया, पर शुक्र है उसकी जान बच गई। हालांकि उसे काफी चोटें आई हैं और जबड़े पर भी गहरी चोट है। सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक अतुल सोमवार को पंजाब के माछीबाड़ा से चंडीगढ़ सेक्टर-23 स्थित अपने दोस्त वैभव को मिलने आया था। वैभव ने अतुल को अपने घर पर ही रोक लिया। इसके बाद दोनों ने रात को डिनर किया और छत पर लेटने चले गए। जब अतुल सुबह करीब 4 बजे बाथरूम जाने के लिए उठा तो अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे छत से नीचे जा गिरा।अतुल के नीचे गिरते ही जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर लोगों ने और वैभव ने देखा तो अतुल छत से नीचे गिरा पड़ा हुआ था। यह देखते ही हड़कंप मच गया और सूचना पुलिस को दी गई| सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अतुल को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 10:18 UTC