चमचमाती सुपरकार्स में हुई टक्कर, हुआ ₹30 करोड़ का नुकसान! - News Summed Up

चमचमाती सुपरकार्स में हुई टक्कर, हुआ ₹30 करोड़ का नुकसान!


स्विट्जरलैंड के स्विस आल्प्स के शानदार ‘गोटहार्ड पास’ पर जब मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास वैगन, पोर्शे 911 कैब्रियोलेट, बुगाटी शिरॉन और कैम्पर (मोटर हाउस) एक-दूसरे से टकराए तो यह दुर्घटना 4 मिलियन डॉलर के नुकसान में तब्दील हो गई। भारतीय करंसी में मामला 30 करोड़ रुपये के करीब बैठता है। कथित तौर पर यह दुर्घटना तब हुई, जब तीन लग्जरी गाड़ियां धीमी रफ्तार से चलने वाले कैम्पर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं। एक्सीडेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। फेसबुक पर आर्टिकल लिखे जाने तक तस्वीरों को साढ़े तीन हजार शेयर और 1 हजार रिएक्शन्स मिल चुके हैं।तस्वीरें हो गई वायरलइस घटना की तस्वीरों को फेसबुक पर Rainier Johnson Supercars नाम के पेज से शेयर किया गया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बुगाटी और पोर्शे स्विट्जरलैंड में दुर्घटनाग्रस्त हुई। तीन गाड़ियां एक कैम्पर के पीछे चल रहे थीं। कथित तौर पर बुगाटी ने कैम्पर को ओवरटेक करने की कोशिश की। यही पोर्शे ने भी किया और दोनों टकरा गए। मर्सिडीज और कैम्पर को भी नुकसान पहुंचा है। लेकिन यह साफ नहीं है कि किसने किसको ठोका।किसी को नहीं आई गंभीर चोटView this post on Instagram Aug 12, 2020 at 6:03am PDT A post shared by VDH Automotive (@vdhautomotive) onकैनटोन उरी पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में करीबन 4 मिलियन डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हादसा जोरदार था। हालांकि, दुर्घटना में सबसे ज्यादा नुकसान पोर्शे कार को हुआ, जिसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। किस्मत से एक्सीडेंट में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, मर्सिडीज के ड्राइवर को कुछ चोटें जरूर आईं, जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया।


Source: Navbharat Times August 18, 2020 11:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */