चक्रवात वायु: गुजरात में परिवहन सेवाएं और बंदरगाह पर कामकाज रोका गया - News Summed Up

चक्रवात वायु: गुजरात में परिवहन सेवाएं और बंदरगाह पर कामकाज रोका गया


गुजरात तट के नजदीक स्थित सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर चक्रवात ‘वायु' को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर कामकाज अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है. ऐहतियाती कदम के तौर पर सौराष्ट्र क्षेत्र के सभी हवाई अड्डे भी चक्रवात समाप्त होने तक बंद रहेंगे. शहर स्थित हवाई अड्डे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अहमदाबाद से पोरबंदर, केंद्र शासित प्रदेश दीव, कांडला, मुंद्रा और भावनगर के लिए उड़ानें कल के लिए रद्द हैं. पश्चिम रेलवे ने कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए जाने वाली ट्रेनें दो दिन के लिए रद्द कर दी हैं. प्राधिकारियों को राहत एवं बचाव अभियान में मदद के लिए रेलवे ने उन क्षेत्रों में ट्रेनें लगाने के लिए तैयार रखी हैं.


Source: NDTV June 12, 2019 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */