Hindi NewsLocalChandigarhA Sudden Change In Chandigarh Weather, Thick Fog Started This MorningAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपछाया कोहरा: चंडीगढ़ मौसम में आया बदलाव, आज सुबह से छाया घना कोहराशहर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। अब दिन में भी ठंडक बढ़ गई है। फोटो लखवंत सिंहदिन व रात के तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड बढ़ी, अगले तीन दिन रहेगा कोहराशहर में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। सुबह से सूर्य कोहरे के कारण दिख नहीं रहा है। कभी-कभी सूर्य निकल रहा है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा कोहरा कम होने के आसार है, लेकिन अब दिन में पहले से ज्यादा ठंड हो गई है। आज शहर में दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है।आज सुबह से कोहरा छाया है,सूर्य दिख नहीं रहावेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में आए बदलाव के बाद दिन का तापमान 6 डिग्री गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मैदानों में नमी बढ़ेगी और घना कोहरा छाने के आसार हैं। साथ ही सर्द हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग अधिकारी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस निकल चुका है। अगले तीन से चार दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं। बीच-बीच में बादल छा सकते हैं।सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।पारा गिरेगामौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल पारा चार डिग्री चल रहा है। इसके दो डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में शीतलहर चलने से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।बुधवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। कोहरा भी छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है। वीरवार को बादल छाने के आसार हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 04:57 UTC