Hindi NewsLocalChandigarhChandigarh Saw 6 Degree Temperature Drop Due To Light Rain OvernightAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपठंड बढ़ी: चंडीगढ़ में सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने किया परेशान, रातभर हुई हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापममान में 6 डिग्री की कमीचंडीगढ़ 21 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में रात को हल्की बारिश होती रही, जिससे ठंडक बढ़ गई। आज भी आकाश में छाए बादल। फाइल फोटोशहर में रात को 1 एमएम बारिश दर्ज की गई, रात को ठंड बढ़ीशहर में बीती रात होती रही बारिश के कारण एकाएक ठंड बढ़ गई है। रात को कभी हल्की और कभी तेज हुई बारिश के कारण तापमान में 6 डिग्री की कमी हुई है। सोमवार को भी आकाश में बादल छाए हुए है। बीच-बीच में बारिश होने के आसार है। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। पिछले साल आज के दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री था। पिछले साल आज से ज्यादा ठंड थी।वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारणमौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ पंजाब के ऊपर से होते हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस चंडीगढ़ में एक्टिव हो गया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के रास्ते से हवाएं अपने साथ मॉयश्चर लेकर आ रही हैं। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का पहाड़ों पर ज्यादा असर रहेगा।मौसम विभाग चंडीगढ़ के कार्यकारी डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सोमवार शाम तक चंडीगढ़ से निकलने के आसार हैं। इस दौरान बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। आज दिन के तापमान में गिरावट होगी। रात के तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। शहर में मंगलवार से कोहरा छा सकता है जिसके साथ सर्द हवाएं चलेंगी।पहाड़ों पर बर्फबारी कारण बारिश हुईरविवार सुबह तेज धूप निकली, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते दिनभर सर्द हवाएं चलीं। शाम को चंडीगढ़ में बादल छा गए। शाम 7 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में तेज बारिश भी हुई। इसके चलते शाम 5:30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच 6 डिग्री तापमान गिरावट दर्ज की गई।
Source: Dainik Bhaskar December 28, 2020 04:43 UTC