चंडीगढ़ में बीती रात से अभी तक चल रही तेज हवा, आज भी तापमान 42 डिग्री तक जाने के संकेत - Dainik Bhaskar - News Summed Up

चंडीगढ़ में बीती रात से अभी तक चल रही तेज हवा, आज भी तापमान 42 डिग्री तक जाने के संकेत - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalChandigarhStrong Winds In Chandigarh Since Last Night, Signs Of Temperature To Go Up To 42 Degree Even TodayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदोपहर में लू चलने के संकेत: चंडीगढ़ में बीती रात से अभी तक चल रही तेज हवा, आज भी तापमान 42 डिग्री तक जाने के संकेतचंडीगढ़ 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में आज मौसम साफ है लेकिन दो�मई महीने में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार,पारा 42 तक पहुंचा, 24 से 48 घंटे में राहत के आसारशहर में बीती रात से तेज हवा चल रही है जो आज शुक्रवार सुबह भी जारी है। आज सुबह से धूप निकली है लेकिन हवा के चलने से गर्मी का अनुभव अभी नहीं हो रहा है। शहर में आज दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है।मई के आखिरी हफ्ते में माैसम अपने तेवर दिखाने लगा है। गुरुवार का दिन मई में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से दाे डिग्री कम रहा।माैसम विभाग के अनुसार 29 मई की शाम से 30 मई की सुबह तक एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हाे रहा है। इसके चलते बादल छा सकते हैं। तापमान में एक से दाे डिग्री की गिरावट आ सकती है। माैसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा। शनिवार काे आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है।


Source: Dainik Bhaskar May 28, 2021 04:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...