चंडीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत: सेक्टर-52 में बेटी को मिलकर साइकिल से लौट रहा था घर, रास्ते में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर - News Summed Up

चंडीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत: सेक्टर-52 में बेटी को मिलकर साइकिल से लौट रहा था घर, रास्ते में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर


Hindi NewsLocalChandigarhMan Died In Road Accident In Chandigarhचंडीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग की मौत: सेक्टर-52 में बेटी को मिलकर साइकिल से लौट रहा था घर, रास्ते में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्करचंडीगढ़ 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकचंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटोशहर की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। एक बार फिर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस वक्त आ गया जब बुजुर्ग सेक्टर-52 में रह रही अपनी बेटी से मिलकर घर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान सेक्टर-52 निवासी कैलाश के रूप में हुई है।मृतक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी 5 बेटियां हैं। जिनमें से 3 की शादी हो गई है। जबकि दो लड़कियों उसके साथ रहती हैं। घर में कमाने वाला इकलौता बुजुर्ग था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर आरोपी मोहाली निवासी कृपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।सेक्टर-52 निवासी विवेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दादा कैलाश रविवार दोपहर साइकिल पर सवार होकर घर आ रहे थे। जैसे ही वह कजेहड़ी के पास पहुंचे उसी दौरान पंजाब नंबर की कार ने साइकिल सवार दादा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए। जिससे वह बुरी तरह से लहूहुहान हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 14:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */