पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में बुधवार दोपहर भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। धमाके से वहां अफरा-तफरी मच गई और इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर खड़ी स्कूटी में धमाका हुआ। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भाजपा कार्यालय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार भी मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर तैनात हैं। घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar April 01, 2026 18:32 UTC