घर में लगी आग, भारी नुकसान: पूजा करके मंदिर में दीपक जलाकर बाहर गया, थोड़ी देर में घर में लग गई आग - News Summed Up

घर में लगी आग, भारी नुकसान: पूजा करके मंदिर में दीपक जलाकर बाहर गया, थोड़ी देर में घर में लग गई आग


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerAfter Worshiping The Lamp Went Out In The Temple, In A While The House Caught Fire, Electric Appliances Including Household Items Were Destroyed By Burning. घर में लगी आग, भारी नुकसान: पूजा करके मंदिर में दीपक जलाकर बाहर गया, थोड़ी देर में घर में लग गई आगबीकानेर 2 दिन पहलेकॉपी लिंकघर के दरवाजे भी जलकर राख हो गए।बीकानेर के गिन्नाणी पंवारसर मोहल्ले में मंदिर में लगे दीपक से घर में आग लग गई। आग धीरे धीरे सभी कमरों में पहुंच गई, जिससे कपड़ों और इलेक्ट्रिक सामान का नुकसान हुआ। आग का पता चलने पर पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।आग लगने के बाद बचा हुआ सामान घर से बाहर रखा गया।मामला बुधवार सुबह का है जब अभिषेक पंवार अपने घर पर पूजा पाठ करके दुकान चला गया था। पूजा के दौरान एक दीपक जलाया गया था। दीपक के पास ही कुछ कपड़ा इत्यादि था, जिसमें आग लग गई। माना जा रहा है कि ये ही आग आगे से आगे बढ़ते हुए घर के कमरों तक पहुंच गई। कमरों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। रेफ्रीजरेटर व अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान भी जल गए। घर में आग का धुआं निकला तो आसपास के लोगों को पता चला। बाद में पड़ौसियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। पार्षद अनोप गहलोत ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।आग से हुए नुकसान का अब आंकलन किया जा रहा है। घर में रखी लोहे की अलमारी और अलमारी में रखे कपड़े भी जलकर राख हाे गए। लकड़ी के गेट्स भी जल गए। रसोई में रखा काफी सामान भी जल गया। बाद में आग से बचा हुआ सामान बाहर निकाला।


Source: Dainik Bhaskar November 10, 2021 18:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */