Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDouble Murder In Jaipur Agra Road, Fight Between Two Sides Of The Same Family, Father And Daughter Killed In Attack With Sharp Weapons, Six Injuredघर में नाली बनाने के विवाद में बाप-बेटी की हत्या: एक ही घर में रहता है परिवार, विवाद में धारदार हथियारों से हमला, 6 घायलजयपुर के लालकोठी इलाके में वारदात के मौके पर जमा भीड़।जयपुर के लालकोठी इलाके में शनिवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में घर में नाली बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए परिवार के लोगों में शुरू हुई हाथापाई धारदार हथियारों से जानलेवा हमले तक पहुंच गई। इसमें गंभीर घायल पिता-बेटी की मौत हो गई। इसके अलावा 6 लोग जख्मी हो गए। सभी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ॉघटना के बाद पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास के दो मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। मौके पर एहतियात के तौर पर जाब्ता लगा दिया गया। थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि साबिर (65) और उनकी विवाहिता बेटी नफीसा (35) की मौत हो गई। साबिर के बेटे शाकिर व साजिद घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के अरशद, वजीर खान, जाहिद खान, ताहिर सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह परिवार आगरा रोड पर केंद्रीय जेल मुख्यालय के ऑफिस के सामने रोड पर रहता है।जयपुर जेल मुख्यालय के सामने घाटगेट के पास घटनास्थल पर मौका मुआयना करती लालकोठी पुलिस।आपस में चाचा-भतीजे के परिवार से दोनों झगड़ने वाले पक्षमृतक साबिर खान (65) दूसरे पक्ष के अरशद, वजीर, ताहिर का सगा चाचा लगता था। चाचा-भतीजे का परिवार एक ही मकान में साथ रहता था। पिछले कुछ महीनों से दोनों परिवारों में घर में नाली बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। इनके बीच पहले भी मारपीट और लाल कोठी थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इसी को लेकर शनिवार को फिर से साबिर और अरशद के परिवार में नाली को लेकर झगड़ा हो गया। गाली-गलौच से मामला हाथापाई तक पहुंचा। इस बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। परिवार के ही चुन्नू खां का आरोप है कि ताहिर, अरशद व अन्य ने चाकू से हमला कर दिया।पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये लोग झगड़ते हुए मकान के बाहर सड़क पर आ गए। इससे राहगीर भी माजरा देखने लगे। इस बीच किसी ने फोन कर लालकोठी थाने में सूचना दी। तब आदर्श नगर एसीपी नीलकमल मीणा, थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह व अन्य मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar October 23, 2021 15:54 UTC