ग्वालियर पुलिस ने चोरी की कार के साथ इटावा से दबोचा चोरग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। इटावा से युवक मौका पाकर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र से घर के बाहर खड़ी कार मौका पाकर चोरी कर ले गया। मुखबिर से थाना गोला का मंदिर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी हुई कार इटावा में एक युवक द्वारा सड़कों पर दौड़ाई जा रही है। चोर की पिन प्वाइंट सूचना मिलते ही इटावा पहुंची पुलिस पार्टी ने चोर को चोरी की कार के साथ घर दबोचा। पकड़े चोर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने पहली कार चोरी की थी और वह पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर ग्वालियर लाकर उससे पूछताछ शुरु कर दी है। गोला का मंदिर टीआई विनय शर्मा ने बताया कि चार जनवरी को गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले वीरेन्द्र तोमर की कार चोर उस समय चोरी कर ले गया जब कार घर के बाहर खड़ी थी। कार चोरी होने का पता पीड़ित को सुबह लगा जब वे कार की सफाई करने पहुंचे तो कार गायब मिली। तत्काल पीड़ित ने कार चोरी की सूचना थाना गोला वा का मंदिरइटावा में दौड़ाता मिला कारचोरी गई कार के बारे में थाना गोला का मंदिर पुलिस को सूचना मिली कि इलाके से चोरी गई कार इटावा की सड़कों पर देखी गई है। सूचना मिलते ही एक पुलिस पार्टी इटावा खाना की गई, इटावा पहुंचे पुलिस जवानों ने चोरी की कार ड्राइव कर रहे अमरदीप पुत्र रामवीर जाटव निवासी हाल मुकाम फ्रेण्डस कॉलोनी इटावा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।Posted By: anil.tomar
Source: Dainik Jagran January 12, 2022 23:45 UTC