ग्रेटर नोएडा में नवजात का सौदा: 2.60 लाख में बच्ची को गोद दिलाने की डील, लेडी डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार - News Summed Up

ग्रेटर नोएडा में नवजात का सौदा: 2.60 लाख में बच्ची को गोद दिलाने की डील, लेडी डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार


नोएडा : दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाके बिसरख में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी अस्पताल की आड़ में नवजात बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर 2.60 लाख रुपये की मोटी डील की जा रही थी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और बिसरख पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर अस्पताल की संचालिका समेत तीन लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा है।चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस का ‘ट्रैप’एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि बिसरख क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी अवैध रूप से एक नवजात बच्ची का सौदा कर रहे हैं। पुलिस ने बिना देरी किए एक टीम गठित की और आवेदिका के जरिए आरोपियों से संपर्क साधा। जैसे ही सौदे की पुष्टि हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और मासूम बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।लेडी डॉक्टर और ओटी टेक्नीशियन की जुगलबंदीपुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली निवासी यशिका गर्ग 33 शामिल है, जो अस्पताल की संचालिका है। इसके अलावा बुलंदशहर निवासी सफाई कर्मी गजेंद्र सिंह 35 और ऑपरेशन थिएटर OT टेक्नीशियन रंजीत सिंह 24 को भी गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों मिलकर एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे थे और जरूरतमंद लोगों को झांसा देकर मोटी रकम वसूलने की योजना बना रहे थे।साईं कृपा शेल्टर होम भेजी गई मासूमपुलिस की तत्परता से बचाई गई नवजात बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया। समिति के आदेश पर बच्ची को वर्तमान में साईं कृपा शेल्टर होम भेज दिया गया है, जहाँ डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर रख रहे हैं और उसकी उचित देखभाल की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले भी किसी बच्चे का सौदा किया है या नहीं।बिसरख थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जइस पूरे मामले को लेकर थाना बिसरख में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और मानव तस्करी से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट की पूरी कड़ी का खुलासा हो सके। एडीसीपी ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 13:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */