लैंडिंग के दौरान ऐसा महसूस होता है मानो विमान लोगों के सिर को छू लेगा लेकिन ऐसा होता नहींस्कियाथोस एयरपोर्ट के निकट बना यह बीच पर्यटकों में सेल्फी स्पॉट के रूप में चर्चितDainik Bhaskar Jul 17, 2019, 09:28 PM ISTएथेंस. ग्रीस के स्कियाथोस एयरपोर्ट पर विमान लैंडिंग के दौरान वहां मौजूद पर्यटकों के बेहद करीब से गुजरता है। इस दौरान विमान और लोगों के बीच की दूरी कुछ फीट की होती है। ऐसा लगता मानो विमान लोगों के सिर को छू लेगा लेकिन ऐसा होता नहीं।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। इसमें ब्रिटिश एयरवेज के विमान को एयरपोर्ट के पास बने एक बीच से गुजरते दिखाया गया है। इसमें पर्यटक थोड़े सहम भी जाते हैं और इस क्षण को अपने कैमरे में कैद करते भी नजर आते हैं। सेल्फी लेने के लिए भी यह स्पॉट पर्यटकों को खूब लुभाता है।समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार 'इम्बेयर ई190' नामक इस विमान को बिल्कुल करीब से लैंड होते हुए देखा जा सकता है। ग्रीस का स्कियाथोस एयरपोर्ट को विमानों की लो लैंडिंग के कारण यूरोप के 'सेंट मार्टीन' के रूप में जाना जाता है। सेंट मार्टीन को नीदरलैंड का ही हिस्सा माना जाता है। जहां पर कई बीच हैं। यहां भी विमान बीच के करीब से गुजरता है। इस वीडियो को 'कार्गोसपोट्टर' नामक यूट्यूब चैनल ने दिखाना शुरू किया।चैनल ने लिखा- विमान एक छोटी सी सड़क पर उतरता है। यहां से उड़ना भरता है। इस कारण यह ग्रीक द्वीप पर्यटकों को आकर्षित करता है। पिछले हफ्ते हमने ब्रिटिश एयरवेज इम्बेयर ई190 के लैंडिंग का वीडियो शूट किया। इसमें लोगों को प्लेन की लैंडिंग का लुत्फ उठाते और दीवार से कूदते हुए दिखाया गया था। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 15:56 UTC