नोएडा के गौरव चंदेल सनसनीखेज लूट और हत्याकांड में आखिर तीन हफ्ते बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी है. हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने रविवार देर रात कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने उमेश नाम के शख्स के अलावा एक महिला को भी गौरव की हत्या के मामले में पकड़ा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि ये फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ सकेगा. बता दें नोएडा के बिसरख थाना इलाके में 6 जनवरी 2020 की रात गौरव चंदेल की हत्या कर दी गई थी. कानपुर निवासी गौरव चंदेल नोएडा की गौर सिटी में पत्नी, बेटे व मां के साथ रहते थे.
Source: NDTV January 26, 2020 23:48 UTC