Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurSadhvi Rithambara; Founder chairperson Of Durga Vahini In Uttar Pradesh Mathura And Vrindavan TodayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगोवर्धन पवर्त बेचने वालो को सब जानते हैं: देश में समान नागरिक संहिता लागू हो, अन्यथा सारी योजनाएं ध्वस्त हो जाएंगी: साध्वी ऋतंभरामथुरा 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकसाध्वी ऋतंभरा।साध्वी ऋतंभरा ने कहा है कि समान नागरिक संहिता देश में लागू करना बहुत जरूरी है। देश में संतुलन को बिगड़ने नहीं देना चाहिए। संसाधनों की कमी है, आप कितने अस्पताल खड़े करोगे, कितने विद्यालय बनाओगे, कितनी सड़कें बनाओगे। इस देश में सभी नागरिकों को कैसे जाति धर्म देखकर व्यवहार करोगे।यह बात साध्वी ऋतंभरा ने वात्सल्य ग्राम में बातचीत में कही। उन्होंने कहा हम सब भारतीय हैं, हमारी जाति, धर्म हमारा व्यक्तिगत विषय है। सारे देश के नागरिक एक हैं, उनके लिए एक सा व्यवहार होना चाहिए। सभी के लिए एक सा ही कानून होना जरूरी है।समान नागरिकता एक यज्ञऋतंभरा ने कहा कि समान नागरिकता वो यज्ञ है जो इस भूमि पर होना ही चाहिए। अन्यथा सारी योजनाएं ध्वस्त होने वाली हैं। ऋतंभरा ने कहा कि 70 वर्ष तक इस देश की राजनीति हमारे साथ छल करती रही। सच सभी के सामने नहीं आने दिया। झूठ और छल से हमें इतिहास पढ़ाया गया। जो आक्रांता थे, शोषक थे उन्हें हीरो बनाया।12वीं कक्षा पढ़कर जब बच्चे निकलते हैं तो उन्हें अकबर से प्यार हो जाता है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का आंदोलन हमारे खंडित स्वाभिमान की प्रतिष्ठा है। मंदिर लाखों हैं। ऐसे भी मंदिर हैं जहां दिया जलाने वाला नहीं है। हमारी ईश्वरीय सत्ता मंदिरों की सीमा में नहीं बांधती, हम कण-कण में प्रभु के दर्शन करने वाले हैं। छलपूर्वक हमारे अंतर को तोड़ना, स्वाभिमान के टुकड़े करना कब तक छुपाओगे।गोवर्धन पर्वत संबंधी प्रियंका की आशंका पर बोलींकांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा गत दिनों मथुरा कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर गोवर्धन पर्वत बेचने की आशंका जाहिर की थी। इस पर पलटवार करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आदित्यनाथ की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री योगी हैं, साधु तो अपना पिंडदान कर देता है। हम तो चलते फिरते मुर्दे हैं। देश धर्म के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करने वाले। बेचने वालों को सब लोग जानते हैं।(रिपोर्ट: प्रमोद कल्याण)
Source: Dainik Bhaskar February 25, 2021 12:12 UTC