नई दिल्ली, एएनआइ। गृहमंत्री अमित शाह मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा पर एक बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। सूत्रों की मानें तो अमित शाह द्वारा बुलाई गई इस उच्च स्तरीय बैठक में पश्चिम बंगाल के हालात पर भी चर्चा हो सकती है।बता दें, पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी जारी हिंसा और लोगों की मौत पर केंद्र सरकारी मे सख्त रुख अपना लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेहद तल्ख शब्दों में पश्चिम बंगाल सरकार को एडवाइजरी जारी करते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने कहा है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान और उसके बाद भी हिंसा जारी है। यहां चुनाव बाद भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। बंगाल में लगातार बढ़ रही हिंसा राज्य में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में हिंसा की घटनाओं पर राज्य सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है।इससे पहले पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शनिवार रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हुए खूनी संघर्ष से बंगाल में सियासी उबाल आ गया। तीन कार्यकर्ताओं की मौत से नाराज भाजपा ने रविवार को राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन किया।इस दौरान पुलिस से हिंसक झड़पें हुईं हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। इसको लेकर बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी दिल्ली पहुंचे और घटना एवं उसके बाद पैदा हुए गंभीर हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Tilak Raj
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 06:45 UTC