{"_id":"63275b44f5818951b77558fa","slug":"jagran-at-the-cave-temple-devotees-danced-on-the-hymns-baghpat-news-mrt605841634","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा मंदिर पर जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}गुफा मंदिर पर जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालुमेरठ ब्यूरोUpdated Sun, 18 Sep 2022 11:24 PM IST Updated Sun, 18 Sep 2022 11:24 PM ISTविज्ञापनख़बर सुनेंख़बर सुनेंबागपत। गुफा मंदिर पर शनिवार रात शिव शक्ति हनुमान मंदिर उत्तमनगर की तरफ से आयोजित एक शाम गुफा वाले बाबा के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रसिद्ध गायकों और कलाकारों ने धार्मिक भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते नजर आए।गुफा मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महंत अमित कुमार ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर गायक राम अवतार शर्मा, गीत हट जा ताऊ पाछे ना के गायक विकास कुमार, डीजे सिंगर मित्ता, पुष्पा गुसाई, कर्मपाल शर्मा, रणवीर सिंह, ब्रह्मपाल नागर, गोपाल शर्मा, ब्रजेश सोरखा, मंजू शर्मा, छम्मा चौधरी, रचना तिवारी, शिल्पी तिवारी, लक्की भाटिया ने प्रस्तुति दी।साथ ही दिल्ली के कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। जिसके बाद रविवार सुबह भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में बॉडी बिल्डर व समाजसेवी हर्ष चिकारा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान गायक अमित चौधरी, हेमंत रंजन, कुलदीप कुमार, मुकेश, अमन भाटिया, अमित अंकुर गर्ग मौजूद रहे।-
Source: Dainik Jagran September 19, 2022 01:29 UTC