गुजरात / 4 महिला अफसरों ने जंगल में डेढ़ किमी पैदल चलकर अपराधी को पकड़ा, रात में चलाया ऑपरेशन - News Summed Up

गुजरात / 4 महिला अफसरों ने जंगल में डेढ़ किमी पैदल चलकर अपराधी को पकड़ा, रात में चलाया ऑपरेशन


Dainik Bhaskar May 06, 2019, 11:11 AM ISTबदमाश जुसब अल्ला रखा सांध पर 15 हत्याओं का आरोप है, 3 महीने से इसे पकड़ने की कोशिश हो रही थीसांध अपराध करने के बाद जंगल में छिप जाता था, ट्रैस न हो इसके लिए मोबाइल भी साथ नहीं रखता थाअहमदाबाद. गुजरात एटीएस की चार महिला अफसरों ने जंगल में आधी रात को डेढ़ किमी पीछा कर ऐसे आरोपी को पकड़ा, जिस पर 15 लोगों की हत्या का आरोप है। बदमाश जुसब अल्ला रखा सांध वारदात को अंजाम देकर जंगल में छिप जाता। उसे कोई ट्रैस न कर सके, इसलिए मोबाइल फोन अपने साथ नहीं रखता था। जंगल में एक से दूसरी जगह जाने के लिए घोड़ी का इस्तेमाल करता था।महिला अफसर संतोक बेन, नितमिका, अरुणा बेन और शकुंतला बेन ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। संतोक बेन ऑडेदरा ने बताया कि अपराधी जुसब को पकड़ने की तैयारी तीन महीने से चल रही थी। बोटाद के जंगलों में उसकी मूवमेंट की जानकारी एटीएस में जिग्नेश अग्रावत को मिली थी। इसके बाद मुझे, अरुणाबेन गामित, नितमिका गोहिल, शकुंतलाबेन और जिग्नेश अग्रावत को यह टास्क सौंपा गया।रात में उसके ठिकाने के पास बैठे रहे


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 01:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */