सूरत पुलिस ने जांच के दौरान चेक पोस्ट पर आरोपियों को पकड़ा, वे मुंबई से जाली नोट लेकर आए थेउनके पास 9,981 जाली नोटों के बंडल मिले, इन नोटों पर सीरियल नंबर नहीं थाDainik Bhaskar Oct 19, 2019, 09:53 PM ISTअहमदाबाद/मुंबई. गुजरात के सूरत में पुलिस ने शनिवार को 2 करोड़ के फर्जी नोट के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नोटों पर ‘चिल्ड्रन्स बैंक ऑफ इंडिया’ छपा हुआ था। आरोपी दिवाली के मौके पर लोगों को असली नोटों के बदले फर्जी नोट देकर ठगने की योजना बना रहे थे।पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक बस में सवार होकर जाली नोटों की खेप लेकर मुंबई से गुजरात आए थे। इनके पास 9,981 जाली नोटों के बंडल मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन नोटों पर सीरियल नंबर नहीं था। आरोपियों के पास से 38,000 रुपए मूल्य के 19 असली नोट भी मिले हैं।असली नोटों के बीच छुपाए थे नकली नोटएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नकली नोटों को असली नोटों के बीच में छुपा रखा था, ताकि लोगों के साथ आसानी से धोखाधड़ी का शिकार बना सकें। आमतौर पर दिवाली के मौके पर इस प्रकार की धोखाधड़ी बढ़ जाती है। दिवाली पर नई करंसी की पूजा करने का चलन है, इसका फायदा उठाकर जालसाज असली नोट का बंडल बताकर लोगों को जाली करंसी के बंडल थमा देते हैं।
Source: Dainik Bhaskar October 19, 2019 15:56 UTC