Hindi NewsLocalPunjabAmritsarHarikeTwo Arrested Including A Sand tractor trolley In BoohAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगिरफ्तारी: बूह में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत 2 गिरफ्तारहरिके 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकथाना हरिके पत्तन की पुलिस ने अवैध माइनिंग कर रहे 2 लोगों को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम की आेर से बूह गांव के पास नाकेबंदी की। जब रेत से भरे ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया तो एक युवक छंलाग लगाकर भाग गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह निवासी रसूलपुर, सिमरनजीत सिंह निवासी रखझीता राजेवाल और फरार अमरजोत सिंह उर्फ काका निवासी गट्टा बादशाह के रूप में हुई है। हरिके पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2021 22:41 UTC